रायपुर

मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन को कई संगठनों का समर्थन
13-May-2022 7:00 PM
 मनरेगा कर्मचारियों के आंदोलन को कई संगठनों का समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मई। मनरेगा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन के समर्थन में छत्तीसगढ़ राज्य के सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ द्वारा आज राजधानी में एक दिवसीय सामूहिक धरना बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर दिया गया है। जिसमें 54 विभागों के संविदा कर्मचारी शामिल है। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी खाली थाली लेकर धरनारत है। आंदोलनकारियों की सभा को प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने संबोधित करते हुए खाली-थाली की भावना को सरकार को समझने की अपील की है, 3 वर्षों में केवल खाली थाली है, भोजन नहीं है। भूखे भजन न होईहै गोपाला, की कहावत इन अल्प वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए लागू होती है। मनरेगा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी के नेतृत्व में मनरेगा कर्मचारियों के चांपा जांजगीर के सदस्य सुकमा के सदस्य आज धरना दे रहे हैं। मुख्यमंत्री से मांग की गई है की चुनावी घोषणा पत्र का तत्काल पालन कर संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण का मार्ग प्रशस्त किया जावे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news