रायपुर

इलाज वाले बाबा अलेक्जेंडर को रेडक्रॉस सोसायटी अवार्ड
14-May-2022 8:37 PM
 इलाज वाले बाबा अलेक्जेंडर को रेडक्रॉस सोसायटी अवार्ड

रायपुर, 14 मई। देश में छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। रेडक्रॉस के माध्यम से उत्कृष्ट समाजसेवा  कार्य के लिए अलेक्जेंडर एम चेरियन, रेडक्रॉस बस्तर, छत्तीसगढ़ का चयन किया गया है।

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राष्ट्रीय शाखा जो राष्ट्रपति की अध्यक्षता में संचालित होता है, के निर्देशन में आयोजित एजीएम में रेडक्रॉस का सर्वोच्च सम्मान पुरस्कार, इंडियन रेडक्रॉस मेरिट सर्टिफिकेट अवार्ड सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ का चयन किया गया है। पूरे देश में मात्र 6 लोगों को इस सम्मान पुरस्कार के लिए चुना जाता है।

उल्लेखनीय है कि बस्तर के अलेक्जेंडर एम चेरियन को इससे पूर्व भी अध्यक्ष एवं कलेक्टर रजत बंसल, जिला बस्तर के निर्देशन में संचालित बस्तर रेडक्रॉस के कार्यों विशेषकर कोरोनाकाल में किए गए कार्यों के लिए श्रेष्ठ अधिकारी के रूप में राज्यपाल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। वे 17 मई को आयोजित होने वाले एजीएम में इस सम्मान पुरस्कार की घोषणा करेंगे।

राज्य एवं बस्तर जिले के रेडक्रॉस सदस्यों ने इस राष्ट्रीय सम्मान के लिए अलेक्जेंडर एम चेरियन को बधाई दिए हैं। रेडक्रॉस का स्थापना संसद से पारित एक्ट के तहत होता है। पूरे देश में सभी जिले में रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष, कलेक्टर एवं सचिव, सीएमएचओ होते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति  एवं राज्य में राज्यपाल अध्यक्ष होते हंै। मुख्यमंत्री कार्यवाहक अध्यक्ष होते हंै।

उल्लेखनीय है कि नि:स्वार्थ समाज सेवा के लिए अलेक्जेंडर एम चेरियन को कई सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें लोग प्यार से इलाज वाले बाबा कहते हैं। इलाज वाले बाबा इसलिए कहते हैं कि जो भी संकट में उनसे मदद मांगी है उन्हें वे मुस्कराते हुए चाहे कितना भी कठिन परिस्थिति हो पूरा करते हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news