रायपुर
![शराब पीने के बाद पेमेंट का विवाद, एक घायल शराब पीने के बाद पेमेंट का विवाद, एक घायल](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1653576140642416665G_LOGO-001.jpg)
रायपुर, 26 मई। शराब के पेमेंट को लेकर विवाद के बाद शराबियों ने अपने ही साथी पर नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया। यह वाकया पंडरी स्थित सिमरन बार के बाहर हुआ।जानकारी के मुताबिक़ पूरा मामला पंडरी स्थित सिमरन बार के बाहर का है जहां चार दोस्त शराब पीने के लिए सिमरन बार गए थे। पुलिस के मुताबिक अलंकार सिंह अपने दोस्त चंद्रकांत वर्मा, उदय प्रताप और बिरजू बर्मन के साथ बार गए थे जहां अंदर बाथरूम मे आने जाने की बात को लेकर विवेक दास और उनके अन्य साथियों के साथ विवाद हो गया। इस दौरान के विवेक दास ने गाली-गालौज भी किया, और बार के बाहर निकलने पर विवेक दास और उनके अन्य साथी शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे।
प्रार्थी ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए किसी नुकीली वस्तु से सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में पीडि़त को चोट लगी है, शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।