रायपुर

चौबे-अकबर की उइके से अनौपचारिक मुलाकात
26-May-2022 8:14 PM
चौबे-अकबर की उइके से अनौपचारिक मुलाकात

रायपुर, 26 मई। प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज दोपहर राजभवन जाकर राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की। यह मुलाकात अनौपचारिक बताई गई है। सूत्रों के अनुसार दोनों मंत्रियों ने हसदेव कोयला खदान के आबंटन को लेकर राज्य सरकार की स्थिति स्पष्ट करने राजभवन गए थे। इस खदान कोलेकर  न केवल भारत में बल्कि विदेशों खासकर ब्रिटेन में विरोध देखा जा रहा है। इसी सिलसिले में कल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में छात्रों से मुलाकात की थी। इस दौरान छात्रों ने इस विवाद को लेकर प्रश्न किया था। इस पर राहुल गांधी ने जल्द से जल्द बड़े नतीजे की बात कही थी। राहुल गांधी राज्य सरकार से सतत संपर्क में हैं। वैसे राज्य सरकार खनन आबंटन को लेकर केन्द्र सरकार पर आरोप लगा रही है। स्वयं सीएम कह चुके हैं कि कोयला खदान केन्द्र आबंटित करता है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news