रायपुर

भाजपा की प्रदेश कार्य समिति बैठक 23 में भाजपा की सरकार बनेगी, हर कार्यकर्ता ने लिया संकल्प, भाजपा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है: डी पुरंदेश्वरी
27-May-2022 8:09 PM
भाजपा की प्रदेश कार्य समिति बैठक  23 में भाजपा की सरकार बनेगी, हर कार्यकर्ता ने लिया संकल्प, भाजपा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है:  डी पुरंदेश्वरी

प्रदेश में लूट, डकैती, अपहरण उद्योग का रूप ले लिया है :  विष्णुदेव साय

रायपुर। कुशाभाऊ परिसर में प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि 

2023 के विधानसभा चुनाव के लिए हम अभी से तैयार हैं।  युवा मोर्चा विकास स्थलों से विधानसभा स्तर पर विकास तीर्थ बाईक रैली निकालेंगे व केन्द्र सरकार की उलब्धियों का पाम्प्लेट बाटेंगे। पार्टी के सभी मोर्चा व प्रकोष्ठों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करेंगे। बूथों को मजबूत करने के लिए जो कार्य विस्तार योजना प्रारंभ की गई है जिसमें पार्टी के बड़े नेता लगातार कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। जिससे हमारे कार्यकर्ताओं के मन में भारी उत्साह है। हमारे कार्यकर्ता खुश है तो इससे हमारी पार्टी की मजबूती और भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति लोगों के मन भारी आक्रोश व नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास दिलाना होगा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में बेहतर सरकार दे सकती है। 

 प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा 2023 में प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विदाई तय है।  कांग्रेस ने गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी का वादा किया था, मंडी टैक्स हटाने का वादा किया था, बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन सत्ता पाने के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने वादों से निभाने से मुकर गई है। प्रदेश के किसान व बेरोजगार युवा लगातार आत्महत्या कर रहे है। प्रदेश में लूट, डकैती, अपहरण, उद्योग का रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी से लड़कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे और हम 2023 में निश्चित ही विशाल जनमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएंगे। 

 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि बूथों को मजबूत करने का माइक्रो लेवल का कार्यक्रम करना है। आप जितनी गंभीरता से काम करेंगे उतना ही अच्छा रिजल्ट आयेगा कार्य विस्तार योजना प्रमाणिकता का काम है, गुजरात में सबसे पहले यह कार्य सफलतापूर्वक किया जा चुका है और पूरे देश में यह कार्य किया जा रहा है। । 

 संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठनात्मक वृत प्रस्तुत करते हुए 1 से 15 जून तक चलने वाले सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण योजना के प्रभारियों को दायित्व सौंपा। 

कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत हुआ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह प्रस्ताव प्रदेश सरकार के लिए एक तरह से दर्पण है। प्रदेश में हर तरफ अराजकता की स्थिति है कांग्रेस सरकार इस समय केवल ट्रांसफर, टेंडर, टिकट के मोह में फंसी हुई है इनका जनता से कोई सरोकार नहीं है। राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने किया। कार्यसमिति में सांसद अरुण साव व संतोष पाण्डेय ने वृत्त प्रस्तुत किया। कार्यसमिति का संचालन प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी व किरण देव ने किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रमुख रूप से सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, मोर्चा अध्यक्ष सहित भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य मौजूद रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news