रायपुर

चाकू मारकर फोन लूटने वाले दो गिरफ्तार
28-May-2022 7:13 PM
चाकू मारकर फोन लूटने वाले दो गिरफ्तार

रायपुर, 28 मई। माना इलाके में फोन में बात करने के बहाने लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। शनिवार को मामले का खुलासा किया। आरोपी रितिक केशरवानी निवासी सेंट जोसेफ स्कूल के पास अमलीडीह और आदित्य कुर्रे निवासी नगर कपूर होटल केनाल रोड थाना तेलीबांधा गिरफ्तारी की। दोनों आरोपियों के पास से धारदार बटनदार चाकू भी बरामद किया। पुलिस ने बताया सुभाष बईन नामक युवक ने तेलीबांधा थाना में मार्च महीने में लूटपाट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी जब अपने एक्टीवा वाहन से घर जा रहा था, तभी रात करीब 9.50 बजे डूमरतराई के पास आरोपियों ने उसे रोक लिया। दोनों आरोपियों में से एक शख्स ने अपना फोन बंद हो गया कहकर प्रार्थी से फोन मांगा। जब प्रार्थी ने फोन से देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से चोट पहुंचाकर आरोपी मोबाइल फोन लूट लिए। प्रार्थी के पेट व जांघ में वार कर चोट पहुंचाकर शातिर मौके से फरार हो गए। आरोपियों के बारे में सटीक जानकारी होने पर उन्हें पकड़ा। आरोपी रितिक केशरवानी तथा आदित्य कुर्रे को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने लूटपाट की घटना को अंजाम देने की बात कही।

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news