रायपुर

मानसून 10 जून से: शहर में जलभराव के आसार निगम का नाली-नाला सफाई अभियान अधुरा
28-May-2022 7:22 PM
मानसून 10 जून से: शहर में जलभराव के आसार निगम का नाली-नाला सफाई अभियान अधुरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 मई। बारिश का मौसम आते ही शहर के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति रहेगी।  लेकिन अभी तक शहर के नाले कचरों से भरे पड़े हैं। शहर के मुख्य चोैक - चौराहो में भूमिगत नालियों में कचरा जाम कुछ नालों की सफाई जरूर निगम ने कराई थी। चूंकि इस बार मानसून के दस जून तक आने की संभावना है। निगम प्रशासन नाली और नालों की सफाई का काम कैसे पूरा कर पायेगा। बरसात के मौसम में जल निकासी समस्या हो जाती है। निगम के द्वारा नाली, नालों की साफ-सफाई को लेकर अब तक गंभीर प्रयास नहीं किया गया है। गंदे पानी की निकासी के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण इस बार भी शहर में जलभराव होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

यहां जलभराव का खतरा

जलविहार कालोनी, सुभाषनगर,अशोक विहार बस्ती समेत जीई रोड, जयस्तंभ चौक, छत्तीसगढ़ नगर,शंकर नगर,तेलीबांधा,रामनगर और प्रोफेसर कालोनी कुशालपुर, शांति नगर आसपास के निचली बस्तियों में बारिश के दिनों में हर साल जलभराव की समस्या होती है। जल विहार कालोनी में जलभराव रोकने तेलीबांधा तालाब, मरीन ड्राइव के पास नाला निर्माण का काम अब तक पूरा न होने से फिर से जलभराव का खतरा मंडरा रहा है। नाला पालीथीन, शराब की बोतले, डिस्पोजल से अटी है। ऊपर से नाले पर अवैध तरीके से दीवार बनाकर इसे संकरा कर दिया गया है।

 नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय ने कहा निगम का सफाई अमला नालीयों के सफाई कर रहें है। स्वच्छता अभियान में रोज शहर से गिला और सुखा कचरा उठाया जाता है। लोंगो की लापरवाही के कारण जादातर कचरा प्लास्टिक वेस्ट नालीयों में बहा दिया जाता है जिसके कारण नालीयां जाम हो जाती है और पानी का बहाव रूकने की वजह से इन जगहों पर जल भराव की समस्या पैदा होती है। निगम अमला बरसात के दिनों में होने वाली समस्या से निपटने के लिए निगम का सफाई कर्मचारी काम कर रहें है। नालीयों से निकलने वाले कचरे को डंप किया जा रहा है। रायपुर के  निचली बस्तियों में आने वाले नालों और अंडरग्राउंड नालों की सफाई कर रहें है ताकि बरसात के दिनों में इन इलाकों में जल भराव की समस्या से निपटा जा सके। पहले ही नगर निगम ने शहर के बड़े नालों की सफाई कर रही है। विशेष कर शहर के जल भराव वार्डों में नालों की साफ-सफाई करने में जुटी है। 

नाली जाम होने से सडक़ पर बह रहा गंदा पानी

कोटा से मोहबा बाजार मार्ग पर नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सडक़ पर बहते रहता है। इसके कारण यहां रहने वाले, गुजरने वाले लोगों के साथ दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रहवासियों ने बताया कि नगर निगम दफ्तर और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत करने के बाद निगम अमला आधे अधुरे नाले की सफाई कर देते हैं। कुछ दिनो में नाले की हालत जस की तस रह जाती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news