रायपुर

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, जुर्म दर्ज
29-May-2022 8:42 PM
गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी, जुर्म दर्ज

रायपुर, 29 मई। निर्माणधीन गोदाम में चोर गैंग ने धावा बोला है। सेजबहार इलाके में दीवार फांदकर निर्माणधीन गोदाम से अज्ञात चोरों ने महंगे सामान गायब कर दिया। लगभग 55 हजार रुपये के निर्माण सामग्री होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया। पुलिस के मुतबिक अज्ञात चोरों ने ललित प्रजापति के गोदाम से तीन टन सरिया चुरा लिया। सरिया के अलावा अज्ञात ने सीमेंट की बोरियां भी चुरा ली। शनिवार को गोदाम में सामग्री चोरी होने का पता चला तब उन्होंने थाने में संपर्क किया। जिस  जगह में गोदाम बनाया जा रहा है वहां पर कई मजदूर रहते हैं। किसी परिचित के ही सामग्री चुरा लेने का शक है। पुलिस ने चोरी के केस में अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news