रायपुर

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनमानस के साथ बूथों में सुनी पीएम मोदी की मन की बात
29-May-2022 10:23 PM
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनमानस के साथ बूथों में सुनी पीएम मोदी की मन की बात

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह रायपुर, भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय कांकेर और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बिलासपुर में हुए शामिल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह 11 बजे अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजधानी रायपुर के फाफाडीह मंडल अंतर्गत शामिल हुए और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।  पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पाटीदार समाज के युवक युवती परिचय सम्मेलन  और रक्तदान कार्यक्रम में रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया ‌

 प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जिला  कार्यालय कांकेर में  सुना ।इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बस्तर संभाग प्रभारी व विधायक शिवरतन शर्मा, सांसद मोहन मंडावी, पूर्व मंत्री केदार कश्यप  एवं जिला अध्यक्ष सतीश लाटीया मौजूद रहे। प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी बिलासपुर में कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय दुर्ग, सांसद अरुण साव बिलासपुर, सांसद सुनील सोनी ने रायपुर में मन की बात सुनी। प्रदेश महामंत्री किरण देव ने जगदलपुर के गुरुघासीदास शक्तिकेन्द्र में बूथ क्रमांक 34 के कार्यकर्ताओं व आम जनमानस के साथ प्रधानमंत्री को सुना।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news