रायपुर

हिंदू राष्ट्र के लिए निश्चलानंद सरस्वती का महाभियान, 15 जून को रायपुर आ रहे
31-May-2022 12:17 PM
हिंदू राष्ट्र के लिए निश्चलानंद सरस्वती का महाभियान, 15 जून को रायपुर आ रहे

रायपुर। अनंत श्री विभूषित परमपूज्य पूरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के द्वारा भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने के लिए देशभर में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत   आगामी 15 जून से 24 जून तक रायपुर आगमन हो रहा है। उनके इस  महाअभियान से समाज के सभी वर्ग को जोड़ने के लिए नगर के विविध समाजसेवी संगठनों की बैठक पुजारी पार्क में संतोष पुजारी एवं आयोजन समिति की प्रमुख सीमा तिवारी के नेतृत्व में  हुई. बैठक में बताया गया कि 9 दिनों तक अलग-अलग सत्र में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें महाराज जी के द्वारा शंका-समाधान, मार्गदर्शन एवं सुझाव दिया जाएगा.  16 जून को दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में विशाल सभा रखी गई है। सभी समाज के  सम्मानीयजनों को अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है. बैठक में सभापति प्रमोद दुबे, भाजपा से सचिदानंद उपासने, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से संजय दुबे, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के सचिव सुरेश मिश्रा, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन से अरविंद ओझा, अजय अवस्थी, नितिन कुमार झा, गुणनिधि मिश्रा ,अखंड ब्राह्मण समाज से योगेश तिवारी, हितेश दीवान, अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ से शिवाकांत त्रिपाठी, नीलकंठ सेवा संस्थान से नीलकंठ त्रिपाठी, अपर्णा महिला मंडल से सुधा अवस्थी, सीमा मिश्रा, अमिताभ अग्रवाल, भाजपा से विभा अवस्थी, विकास पांडे, प्रकाश शर्मा, रामव्रत तिवारी, आचार्य संजय शर्मा, उज्ज्वल मिश्रा, अभय तिवारी, संजय सिंह, संतोष कुमार शर्मा, सुयश तिवारी, डॉ. आभा शर्मा, करण सुना, टीकेन्द्र साहू, सोमेश्वर प्रसाद तिवारी आदि विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news