रायपुर

टेकारी में सडक़ दुर्घटना, दंपत्ति की मौत मंदिर हसौद थाना पुलिस ने कायम किया मर्ग
01-Jun-2022 10:39 PM
टेकारी में सडक़ दुर्घटना, दंपत्ति की मौत मंदिर हसौद थाना पुलिस  ने कायम किया मर्ग

रायपुर, 1 जून। मंदिर हसौद के टेकारी गांव के पास नेशनल हाइवे में एक अज्ञात वाहन ने दंपत्ति को चपेट में ले लिया। दंपत्ति बाइक में रायपुर की तरफ निकले थे। पुलिस ने बताया कि अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दंपत्ति को पीछे से ठोकर मारा इसके बाद बाइक से गिरते ही पति-पत्नी को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस की जांच में मृत बाइक सवार का नाम राजकुमार यादव निवासी टेकारी पता चला है।

दोपहर तीन बजे तक पत्नी की शिनाख्ती नहीं हो पाई। राजकुमार के घरवालों की तलाश में पुलिस ने एक टीम टेकारी रवाना किया। मौके से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस ने बताया घटना दोपहर एक बजे के आसपास की है। आरंग से ठीक पहले ग्राम टेकारी के पास हादसा हुआ। जांच के दौरान यह पता चला है कि बाइक सवार राजकुमार ने अपने कान में हेडफोन लगा रखा था। पीछे से आ रहे भारी वाहन के बारे में उसे कुछ भी पता नहीं चल सका। भारी वाहन चालक की गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होने की वजह से यह हादसा हो गया। अज्ञात चालक ने पीछे से ठोकर मारते हुए दोनों दंपत्ति को अपनी चपेट में ले लिया। बहरहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news