रायपुर
रायपुर। प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है परंतु अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है।
प्रदेश में एक दो पैकेट में ग्रीष्म लहर चलने अथवा ग्रीष्म लहर जैसे स्थिति रहने की सम्भावना है। प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की सम्भावना है । शुक्रवार को प्रदेश के रायपुर और बिलासपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर दुर्ग और राजनांदगांव में भी 43 डिग्री के साथ तीखी गर्मी रही।शेष प्रदेश से कुछ ठंडे रहने वाले अंबिकापुर, पेंड्रा और जगदलपुर में भी पारा 41 डिग्री गर्म रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है।
उधर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैण्ड तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।