रायपुर

मनरेगा अधिकारियों की सेवाएं समाप्त एक माह का वेतन देकर सरकार ने की छुट्टी
04-Jun-2022 6:50 PM
 मनरेगा अधिकारियों की सेवाएं समाप्त एक माह का वेतन देकर सरकार ने की छुट्टी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जून। हड़ताल पर उतारू मनरेगा के संविदा सहायक परियोजना अधिकारियों को राज्य सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। मनरेगा कमिश्नर ने  21 सहायक परियोजना अधिकारी की सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया है।

मनरेगा आयुक्त की तरफ से भेजे गये आदेश में बताया गया है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनातर्गत सहायक परियोजना अधिकारी के पद पर लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थपना किये जाने के फलस्वरूप सहायक परियोजना अधिकारी (संविदा) की आवश्यक्ता नहीं होने के कारण सहायक परियोजना अधिकारी (संविदा) की सेवाएं च्च् छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्त) नियम 2012 की कंडिका 11(5) के अनुसार एक माह का वेतन देकर समाप्त की जाती है।

मनरेगा कमिश्नर ने 19 जिलों में नये अभ्यर्थियों की नियुक्ति भी कर दी गयी है। एक साथ इतनी बडी संख्या में मनरेगा आंदोलनकर्मियों की बर्खास्तगी की खबर से हडक़ंप मच गया है।

आज हुई आमसभा को मनरेगा संघ के पदाधिकारियों के अलावा तृतीय वर्ग संघ के अध्यक्ष विजय झा ने भी संबोधित किया।

इस हड़ताल को लेकर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा- कर्मचारी हड़ताल पर अडिग हैं तो सरकार कार्रवाई करेगी। जिद छोडक़र काम पर लौंटे। सीएम ने चर्चा कर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। श्री चौबे ने कहा हड़ताल से मजदूरों को अकल्पनीय क्षति हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news