रायपुर

केंद्रीय मंत्री रिजिजू पर मरकाम का पलटवार
04-Jun-2022 6:52 PM
केंद्रीय  मंत्री रिजिजू पर मरकाम का पलटवार

अर्थव्यवस्था की बदहाली, महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी, हिंसा और नफ़रत के विकास के नए 8 साल भी पूरे हुए हैं

रायपुर, 4 जून। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू के बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के आठ साल ही पूरे नहीं हुए हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की बदहाली, महंगाई, बेरोजगारी, भूखमरी, समानता, हिंसा और नफ़रत के विकास के नए 8 साल भी पूरे हुए हैं। बेरोजगारी ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है थोक और खुदरा महंगाई दर सर्वाधिक भूखमरी इंडेक्स में मोदी राज में भारत पड़ोसी देश बांग्लादेश श्रीलंका और नेपाल से भी पीछे जा चुका है अर्थव्यवस्था तेजी से उल्टे पांव दौड़ रही है। कर्ज लगभग 3 गुना बढ़ चुका है। देश के तमाम संसाधन ओने-पौने दाम पर बेचे जा रहे हैं। चंद पूंजीपतियों के लाखों करोड़ के राइट ऑफ किए गए लेकिन आम जनता के लिए केवल जुमला। मोदी सरकार के जितने भी केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ दौरे पर आए किसी ने भी अपने विभाग से संदर्भित योजनाओं पर बात नहीं की और ना ही देश के ज्वलंत समस्याओं पर। आज भी केंद्रीय मंत्री रिजिजू मोदी दरबार में नंबर बढ़ाने कोरी चाटुकारिता का असफल प्रयास करते नजर आए। महंगाई के सवाल पर खामोशी इस बात का प्रमाण है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news