रायपुर
![अश्लील विडियो पोस्ट करने वालों पर केस अश्लील विडियो पोस्ट करने वालों पर केस](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1654349154642416665G_LOGO-001.jpg)
न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दो मामलों में फोन धारकों के खिलाफ दर्ज किया साइबर क्राइम का मामला
रायपुर, 4 जून। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील विडियो और फोटो अपलोड करने के मामले में पुलिस ने राजेंद्र नगर थाने में दो अलग-अलग साइबर क्राइम के केस दर्ज किया हैं। फोन धारकों ने महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्ति जनक विडियो और फोटो इंस्टाग्राम में पोस्ट किए। सायबर यूनिट की टीम ने शिकायत के आधार पर दो फोन धारकों के खिलाफ जांच की। पुलिस ने बताया फोन नंबर 6268372621 और 7723012345 से अश्लील पोस्ट किया गया। फोन नंबर के आधार पर फोनधारकों के रूप में हीरालाल खांडवे और मोहम्मद शकील के नाम सामने आए। इन नामों से यूजर आईडी बनाया गया है। लिहाजा पुलिस ने दोनों व्यक्ति के नाम से अलग-अलग साइबर क्राइम का केस दर्ज किया।
पुलिस ने बताया, आरोपियों ने इंस्ट्राग्राम बुक पर आपत्तिजनक विडियो भेजे। इसके बाद इसी नंबर से बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो भी शेयर किया गया। बहरहाल दोनों व्यक्ति की तलाश कर पुलिस इन्हें गिरफ्तार करेगी।