रायपुर

दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन दोपहिया बरामद
09-Jun-2022 7:02 PM
 दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन दोपहिया बरामद

 तेलीबांधा पुलिस की गश्त में पकड़े गए बदमाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। तेलीबांधा पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही से चोरी की तीन दोपहिया बरामद की गई। आरोपियों ने शहर के अलग-अलग ठिकानों से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। तेलीबांधा पुलिस के बताए अनुसार आरोपी राहुल ताण्डी निवासी मौदहपारा, और नीरज कुमार नंदा उर्फ पतालू निवासी श्याम नगर को गश्त के दौरान पकड़ा गया। आरोपी संदिग्ध हालत में घूम रहे थे इसी दौरान उन पर नजर पड़ी। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तभी आरोपियों ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का खुलासा किया। वाहन चोरी के केस में छानबीन करने के बाद आरोपियों के पास से दोपहिया बरामद हुए। आरोपियों ने दोपहिया चुरा लेने के बाद उसे नत्थानी कांप्लेक्स के अंदर झाडिय़ों में छिपा रखा था। सुजकी एक्सेस 125 क्रमांक सी.जी. 04 डी.क्यू. 7632, एक्टीवा क्रमांक सी.जी. 04 सी.जेड.7794, एक्टीवा क्रमांक सी.जी. 04 के.सी. 8443 बरामद होने के बाद उनके मालिकों के बारे में खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने बताया बरामद दोपहिया की कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा है। कार्यवाही में थाना तेलीबांधा से निरीक्षक भावेश कुमार गौतम, सउनि राम भगत, अतुलेश राय, प्र.आर. सुरजीत सोनवानी, आर. कमलेश सिंह, विपुल सिंह, दानेश्वर वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news