रायपुर

सिलतरा नए बायपास में ट्रक से भिड़े दोपहिया सवार, दो की मौत
09-Jun-2022 7:10 PM
सिलतरा नए बायपास में ट्रक से भिड़े दोपहिया सवार, दो की मौत

बिलासपुर से लौटते वक्त हुआ हादसा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 जून। सिलतरा नए ओवर ब्रिज के ऊपर टाटीबंध बायपास में गुरूवार को दोपहिया सवार सडक़ दुर्घटना का शिकार हो गए। ट्रक से टकराने के बाद दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान नितेश आगरकर निवासी बढ़ा अशोक नगर और मनीष देवांगन निवासी चंगोराभाठा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया दोनों किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे। जब अपनी दोपहिया से रायपुर लौट रहे थे तभी सुबह नौ बजे हादसा हो गया। दोपहिया चलाते वक्त रफ्तार पर नियंत्रण नहीं लगा सके। दोपहिया के सीधे ट्रक के पीछे घुस जाने से दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों का सिर टकराते हुए डाले के नीचे बाइक में ही दब गया। इसी वक्त उनकी मौत हो गई। बताया गया कि ट्रक चालक रात के वक्त गाड़ी खड़ी करने के बाद कहीं चला गया था। पास से गुजरते वक्त दोपहिया सवार खुद को संभाल नहीं पाए। पुलिस ने बताया कि अगर युवक हेलमेट पहने होते ही उनकी जान बच गई होती। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि नितेश अपने किसी काम से मनीष को साथ लेकर बिलासपुर गया था। सुबह होने के बाद दोनों वापस रायपुर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान सिलतरा मार्ग में दोनों हादसे का शिकार हा

गए। बाइक सवारों के हादसे में शिकार होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। तुरंत मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाला गया। जिस तरह से बाइक के परखच्चे उड़ गए, संभव है कि वे तेज गति से दोपहिया दौड़ा रहे थे। हाईस्पीड होने के कारण ही उनका नियंत्रण छूट गया। बहरहाल मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news