राजनांदगांव

कलेक्टर ने मिश्रा के निधन पर जताया शोक
17-Jun-2022 3:23 PM
कलेक्टर ने मिश्रा के निधन पर जताया शोक

राजनांदगांव, 17 जून। वरिष्ठ पत्रकार उदय मिश्रा के निधन पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्व. उदय मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। कलेक्टर ने कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उल्लेखनीय है कि उदय मिश्रा न्यूज वल्र्ड इंडिया के संभागीय संवाददाता तथा चैनल अभी तक के संवाददाता थे। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था।

अधिकारी-कर्मचारियों ने व्यक्त किया दुख
वरिष्ठ पत्रकार श्री उदय मिश्रा के निधन पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने स्व. मिश्रा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की क्षमता दे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news