राजनांदगांव
मंजू खोखरिया बनी अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष
01-May-2024 3:02 PM
राजनांदगांव, 1 मई। स्थानीय अग्रवाल समाज की महिला मंडल का 30 अप्रैल को संपन्न हुए चुनाव में श्रीमती मंजू दुर्गा खोखरिया ने विजय हासिल की। अग्रवाल महिला मंडल के द्विवार्षिक कार्यकाल (2024-26) के लिए अग्रसेन भवन में आयोजित चुनाव में मंजू दुर्गा खोखरिया ने सीधी टक्कर में सुनीता लोहिया को हराकर अध्यक्ष पद पर विजयी हुई।
उनके अध्यक्ष बनने पर अग्रवाल महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष अनुराधा लोहिया, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हर्षित अग्रवाल ने शुभकामनाएं प्रेषित की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंजू ने सभी का धन्यवाद करते कहा कि वे सभी का साथ ले अग्रवाल समाज का नाम आगे बढ़ाऊंगी।