राजनांदगांव

मोदी के नेतृत्व में देश हुआ शक्तिशाली- रमन
07-Jul-2022 2:34 PM
मोदी के नेतृत्व में देश हुआ शक्तिशाली- रमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 जुलाई।
भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन समारोह में मुख्य वक्ता की आसंदी से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा-आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती है। उनकी जयंती पर मुझे 1951 का वह निर्णय याद आ रहा है, जो डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं कुशाभाऊ ठाकरे ने धारा 370 हटाने का संकल्प लिया था, जिसे 2019 में केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने पूरा कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अनेक ऐतिहासिक संकल्प जो हमारे पूर्वजों ने किए थे, वह मोदी सरकार ने पूरे किए हैं। मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली हुआ है।

उन्होंने जोर देते कहा कि पुरानी मान्य परंपराओं और समाज के महापुरुषों को पुनस्र्थापित करने का कार्य भाजपा ने किया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, जनजाति के नाम पर बसपा और कांग्रेस वोट मांगा करते हैं, परंतु अवसर आने के बाद महापुरुषों को भूल जाया करते हैं, परंतु मोदी ने डॉ. अंबेडकर के 5 स्थानों को पंच तीर्थ के नाम पर स्थापित कर लंदन, नागपुर, दिल्ली, मऊ और जन्मस्थली स्थान को पुष्पित और पल्लवित कर न केवल उनका सम्मान बढ़ाया है, बल्कि 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने का निर्णय लेकर बाबा अंबेडकर का गौरव बढ़ाया है।

डॉ. सिंह ने कार्यकर्ताओं को आह्वान करते कहा कि वे परिश्रम की पराकाष्ठा को पार करते कितनी मेहनत करें कि 2023 में प्रदेश में पुन: भाजपा सरकार का गठन हो और केंद्र में 2024 में पुन: मोदी सरकार बैठे, तभी डबल इंजन की सरकार में प्रदेश व देश प्रगति पथ पर अग्रसर होगा। इस सत्र की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने की और विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक शर्मा मंचासीन थे।

मीडिया सेल के अनुसार इसके पूर्व सत्र का शुभारंभ आभा तिवारी एवं दीपाली जैन द्वारा भारत माता की प्रार्थना से शुरू हुआ और भारत के बढ़ते सुरक्षा सामथ्र्य पर युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने सत्र को संबोधित करते कहा कि मोदी सरकार ने न केवल भारत की बाहरी सीमाओं को ध्यान में रखते शत्रु देशों से सुरक्षा की है, बल्कि आंतरिक सुरक्षा के भी समुचित प्रयास किए हैं।

विजय शर्मा ने आंकड़ों के साथ विस्तार से रक्षा बजट एवं सैनिकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी और कहा कि चीन भारत को चारों दिशाओं से घेरने की साजिश कर रहा है, परंतु केंद्र में बैठी मजबूत मोदी सरकार ने चीन को करारा जवाब दिया है और हर मोर्चे पर चीन की रणनीति को विफल किया है।  

विजय शर्मा ने कहा कि चीन की कूटनीतिक और पाकिस्तान की छल नीति को भारत सरकार ने हर मोर्चे पर विफल किया है। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भरत वर्मा ने की।
प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी सचिन बघेल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news