राजनांदगांव
शासकीय वाहन चालक समिति ने कलेक्टर से की मुलाकात
07-Jul-2022 2:52 PM
राजनांदगांव, 7 जुलाई। कलेक्टर डोमन सिंह से शासकीय वाहन चालक सहकारी साख समिति जिला राजनांदगांव के पदाधिकारियों एवं वाहन चालकों ने सौजन्य भेंट की। समिति के पदाधिकारियों ने श्री सिंह को राजनांदगांव जिले का कलेक्टर पदस्थ होने पर शुभकामनाएं दी। समिति के पदाधिकारियों ने समय-समय पर उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान वाहन चालक संघ के अध्यक्ष रफीक खान, उपाध्यक्ष रामकुमार चंद्राकर, खेमूराम सारथी, शत्रुघन पटेल, अनकुराम मरकाम, भोला बंछोर, ज्ञानी मेश्राम, आरिफ कुरैशी, दीपक रत्नाकर, संजय यादव, रमेश रामटेके उपस्थित थे।