रायपुर

चंद्रा तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के नये प्रांताध्यक्ष
17-Jul-2022 5:55 PM
चंद्रा तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के नये प्रांताध्यक्ष

25-29 के आंदोलन को सफल करने की योजना बनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अधिवेशन एवं महासमिति की बैठक रविवार को  दुर्ग में हुई। इसमें अरूण वोरा, विधायक दुर्ग  मुख्य अतिथि तथा  धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग के विशिष्ट अतिथि थे। सम्मेलन खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग में दो सत्रों में हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुख्य संरक्षक व निर्वाचन अधिकारी पी.आर.यादव, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी, एम.पी.आड़े, संरक्षक शालिक सिंह ठाकुर थे।

प्रथम सत्र में संघ के प्रांताध्यक्ष का निर्वाचन किया गया। बिलासपुर के जिला अध्यक्ष जी आर चंद्रा को नया प्रांताध्यक्ष चुना गया।द्वितीय सत्र में सेवा निवृत्त कर्मचारी नेताओं का समान एवं प्रदेश में कर्मचारियों की व्यापक उपेक्षा, लंबित 12 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, 7 वें वेतनमान् के अनुरूप 20 प्रतिशत गृहभाड़ा भत्ता केन्द्रीय कर्मचारियों के समान तत्काल देय तिथि से प्रदान करने, 14 सूत्रीय मांग, पिंगुवा कमेटी की रिपोर्ट, परीविक्षा अवधि समाप्त करने, अनियमित कर्मचारियों के नियमितिकरण जैसे ज्वलंत समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। इस दौरान  25 से 29 जुलाई तक 5 दिवसीय सामूहिक अवकाश आंदोलन को सफल बनाने रणनीति तैयार की गई।

इस अधिवेशन में राजधानी के प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, अध्यक्ष रामचंद्र ताण्डी, संजय शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ ध्रुव, आलोक जाधव, सुरेन्द्र त्रिपाठी, नरेश वाडेर, सी.एल.दुबे, मनोहर लोचन, विमल चंद्र कुण्डू, राजू मुदलियार, संजय झ?ब?े, साहिल मुदलियार,  रधुनाथ भारद्वाज, बी.पी.वर्मा, दिनेश मिश्रा, राकेश वर्मा, सुनील जरौलिया, के नेतृत्व में  शामिल हो रहे हैं। इसी प्रकार बिलासपुर संभाग के कर्मचारी अध्यक्ष जी.आर.चन्द्रा, जगत मिश्रा, बस्तर संभाग अध्यक्ष गजेन्द्र श्रीवास्तव, रायगढ़ अध्यक्ष कलीमुल्लाह खान, संतोष पाण्डेय, सरगुजा अध्यक्ष आनंद सिंह यादव, चांपा जांजगीर अध्यक्ष राम किशोर शुक्ला, कोरबा अध्यक्ष जे.पी. उपाध्यक्ष मुंगेली अध्यक्ष अवधेश शुक्ला, पेण्डा-मरवाही कलाम खान, धमतरी अध्यक्ष कृष्णा साहू, बलौदाबाजार पी.के.हिरवानी, कांकेर अध्यक्ष प्रदीप कदम्ब कोण्डागांव, यशवंत सिंह, महासमुंद ओम नारायण शर्मा, बीजापुर अध्यक्ष ए.सुधाकर राव, सुकमा अशोक यादव, राजनांदगावं अरूण देवॉगन, आनंद श्रीवास्तव, के नेतृत्व में दुर्ग पहुंचे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news