रायपुर

आदिवासी जमीन पर स्टील प्लांट का विरोध, बारिश में भी सवा सौ लोग जुटे
17-Jul-2022 5:55 PM
आदिवासी जमीन पर स्टील प्लांट का विरोध, बारिश में भी सवा सौ लोग जुटे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद/तुमगांव 17 जुलाई। आदिवासी जमीन पर गैर कानूनी ढंग से स्टील प्लांट लगाने के विरोध में छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा का अखंड सत्याग्रह चल रहा है। रविवार को सत्याग्रह के 142वें दिन पानी बरसात के बाद भी करीब सवा सौ किसान, जवान एवं महिलाओं ने भाग लिया। अखण्ड सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, प्रदेश प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य लालाराम वर्मा, छन्नू साहू, श्रीधर चंद्राकर, डॉ.पंचराम सोनी, नंदकिशोर यादव आदि ने किया।

अखण्ड सत्याग्रह को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, जागेश्वर प्रसाद, श्रीधर चंद्राकर,छन्नू साहू, लालाराम वर्मा,डॉ.पंचराम सोनी, चैनुराम साहू, हेमसागर पटेल, राधबाई सिन्हा, डिगेश्वरी चंद्राकर, ललिता साहू आदि ने संबोधित किया।  संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के मालिक द्वारा सारे कानून कायदा को ताक में रखकर गैर कानूनी ढंग से उद्योग स्थापित करने के लिए शासन प्रशासन का सहारा लेकर उधेड़ बुन में लगे हुए हैं। इसके खिलाफ ही कौंवाझर,खैरझिटी, मालीडीह,कुकराडीह सहित 16 गांव के किसान 25 फरवरी 2022 से आंदोलनरत हैं।

प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने कहा कि ये मुद्दा सिर्फ चार गांव का नहीं वरन ये मुद्दा महासमुंद जिला सहित पूरे राज्य भर के किसानों का है।

इसलिए इस अखण्ड सत्याग्रह में 16 गांव के अलावा महासमुंद जिला के अन्य ब्लॉकों के किसानों को जोडऩा है। उसके बाद एक से बढक़र एक संघर्ष की रणनीति बनती जाएगी। डिगेश्वरी चंद्राकर ने महिला वर्ग की गांव-गांव में संगठन बनाने के लिए संकल्प ली। साथ ही इस कार्य के लिए राधबाई सिन्हा, ललिता साहू, ननकुनिया पारधी, नीरा धु्रव सरपंच, लता सिन्हा, कांति साहू को अपने टीम में रखकर दौरा करने की भी निर्णय ली। सभा को चैनुराम साहू, पंचराम सोनी, हेमसागर पटेल आदि ने भी संबोधित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news