रायपुर

विष्णुदेव का सीएम से सवाल, सिंहदेव के खुलासे का जवाब देने से कतरा क्यों रहे हैं?
17-Jul-2022 6:54 PM
विष्णुदेव का सीएम से सवाल, सिंहदेव के खुलासे का जवाब देने से कतरा क्यों रहे हैं?

रायपुर, 17 जुलाई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सीएम भूपेश बघेल से सवाल किया है कि वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले टीएस सिंहदेव  के खुलासे का जवाब देने में आनाकानी क्यों कर रहे हैं। वे सिंहदेव के द्वारा किये गए पर्दाफाश का तथ्यात्मक जवाब दें कि उन्होंने अपने इस पदत्याग के जो कारण बताए हैं, वे सत्य हैं अथवा असत्य? मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उन्हें सिंहदेव का इस्तीफा नहीं मिला, मीडिया से उन्हें जानकारी मिली है! यह कितनी विचित्र स्थिति है कि संचार क्रांति के इस युग में मुख्यमंत्री को अपने मंत्री का पत्र नहीं मिला?

सिंहदेव ने स्पष्ट कर दिया है कि उनके बार बार कहने के बावजूद मुख्यमंत्री ने लाखों गरीबों के आवास के लिए राज्य के हिस्से का फंड नहीं दिया।  पंचायत मंत्री के रूप में सिंहदेव ने तो कोशिश की थी कि प्रधानमंत्री की गरीब हितैषी आवास योजना का लाभ गरीबों को मिले। साय ने कहा कि आदिवासियों को धोखा देते आ रहे सीएम बघेल की सच्चाई मंत्री सिंहदेव ने जाहिर कर दी है कि पेसा कानून का मसौदा बदलकर आदिवासियों के मूलभूत अधिकारों का हनन किया है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को अपने मुख्यमंत्री से जवाब तलब करना चाहिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news