बस्तर

हर घर में तिरंगा झंडा लगाने का लेना है संकल्प-लोकेश कावडिय़ा
21-Jul-2022 2:28 PM
हर घर में तिरंगा झंडा लगाने का लेना है संकल्प-लोकेश कावडिय़ा

भाजपा जिला प्रभारी ने ली बस्तर मण्डल की समीक्षा बैठक

जगदलपुर, 21 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी बस्तर मंडल की समीक्षा बैठक बुधवार को भाजपा जिला प्रभारी लोकेश कावडिय़ा की उपस्थिति में नगर पंचायत बस्तर के सांस्कृतिक भवन हॉटगुड़ा में किया गया।
लोकेश कावडिय़ा ने कहा कि 25 जुलाई को मण्डल कार्यसमिति की बैठक करना तय हुआ है, सभी अपने बूथ कमेटी व मोर्चा प्रकोष्ठ का गठन जल्द से जल्द पूरा करें। कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव के लिए लग जाना चाहिए। भाजपा के शासनकाल में विकास की गंगा बही है। हर घर में तिरंगा झंडा लगाना है। 11 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा हर घर में लगाना है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि कांग्रेस की नीयत ठीक नहीं है, भाजपा संगठन को मजबूत करना है, समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ को एक जुट होकर काम करने की जरुरत है। 14  शक्ति केंद्र है,68 बूथ है। इस मण्डल मे 200 से अधिक चिन्हित कार्यकर्ता हंै। उन्हें मेहनत करने की जरुरत है। हमारी पार्टी राष्ट्र निर्माण बनाने वाली पार्टी है। हर कार्यकर्ता को मन लगाकर काम करने की जरुरत है। पार्टी को मजबूत करना है। आगामी 25 जुलाई तक सभी बूथ कमेटी बनाकर तैयार करना है। हर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बातें सुनना है।

जिला उपाध्यक्ष निवास मिश्रा ने कहा कि आजीवन सहयोग निधि का काम जल्द से जल्द पूर्ण करें। हर कार्यकर्ता को बूथ को मजबूत करना है। मण्डल अध्यक्ष उदबोराम नाग ने कहा कि देश का गौरव द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर गुरुवार दोपहर 2 बजे बस्तर चौक में भव्य रुप से खुशी मनाई जाएगी।सभी शक्ति केंद्र की बूथ कमेटी जल्द से जल्द पूर्ण हो जाएगी।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप योगेंद्र पांडे, वेद प्रकाश पांडे, डॉ. व्ही.एस. राजपूत, अरुण परिहार, संग्राम सिंह राणा,मोहन मौर्य,शालिनी सेमसेन,झुलकु राम मंडावी, सुकदास कश्यप,मगतु राम,नडगु नाग, राकेश, महेश,  दयाराम, संपत,नरपत आदि  उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news