बस्तर

रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर विकास के लिए 3.84 करोड़ स्वीकृत
24-Jul-2022 3:27 PM
रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर विकास के लिए 3.84 करोड़ स्वीकृत

जगदलपुर, 24 जुलाई। विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर के 48 वार्डों में अधोसंरचना विकास मद से प्रत्येक वार्ड के लिए 8 लाख रुपए की राशि का प्रथम किस्त जारी किया गया है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री  शिव डहरिया ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन को पत्र लिखकर सूचना दी है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन के शहर विकास के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने दी स्वीकृति।

शहर के सभी 48 वार्डों के लिए प्रति वार्ड 8 लाख रुपए के मान से 3.84 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत होने पर श्री जैन ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए कृत संकल्पित है, इस हेतु धन का अभाव नहीं होने दिया जाएगा

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है सडक़ पुल पुलिया नाली निर्माण किया जा रहा है इसके अलावा अधोसंरचना विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है जगदलपुर नगर निगम को महत्त्वपूर्ण सौगात मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया एवं प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का आभार व्यक्त करते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news