बस्तर
जगदलपुर, 24 जुलाई। शुक्रवार को बस्तर जिले के 11 हजार 414 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। सबसे अधिक जगदलपुर विकासखण्ड के 2633 लोगों ने टीका लगवाया, जिनमें 112 ने पहला डोज, 1224 ने दूसरा डोज और 1297 ने प्रिकॉशन डोज लगवाया।
बस्तर विकासखण्ड में 2296 लोगों ने टीका लगवाया, जिनमें 66 ने पहला 785 ने दूसरा और 1445 ने प्रिकॉशन डोज लगवाया। बकावंड विकासखण्ड में 1523 ने टीका लगवाया, जिनमें 81 ने पहला, 39 ने दूसरा और 1403 ने प्रिकॉशन डोज लगवाया।
लोहण्डीगुड़ा विकासखण्ड में 1406 ने टीका लगवाया, जिनमें 65 ने पहला, 331 ने दूसरा और 1010 ने प्रिकॉशन डोज लगवाया। बास्तानार में 1064 ने टीका लगवाया, जिनमें 17 ने पहला, 109 ने दूसरा और 938 ने प्रिकॉशन डोज लगवाया। दरभा में 1027 ने टीका लगवाया, जिनमें 40 ने पहला, 38 ने दूसरा और 949 ने प्रिकॉशन डोज लगवाया। जगदलपुर नगर निगम में 918 ने टीका लगवाया, जिनमें 27 ने पहला, 589 ने दूसरा और 302 ने प्रिकॉशन डोज लगवाया। तोकापाल में 547 ने टीका लगवाया, जिनमें 34 ने पहला, 132 ने दूसरा और 381 ने प्रिकॉशन डोज लगवाया।