बस्तर

बाइक से गांजा तस्करी, ओडिशा का एक बंदी
26-Jul-2022 9:31 PM
बाइक से गांजा तस्करी, ओडिशा का एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 26 जुलाई। 
बाइक से गांजा तस्करी करते आडिशा के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना परपा को सूचना मिली थी कि किसी व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल में अवैध रूप से गांजा की तस्करी जगदलपुर  की ओर किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी परपा धनंजय सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा  ग्राम मारेंगा में चेक पोस्ट  लगाकर  वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था।

 चेकिंग के दौरान एक मोटर सायकल क्रमांक सीजी 08/ जी 2124 को रोक कर चेक किया गया। मोटर सायकल चालक संदिग्ध व्यक्ति मिला जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम सुखचंद बाघ उर्फ राजू निवास बुटीगुड़ा मलकानगिरी ओडिशा का होना बताया। जिसकी वाहन मोटर सायकल की तलाशी लेने पर मोटर सायकल की डिक्की में कुल 11 किलोग्राम गांजा मिला. जिसके संबंध में पूछताछ करने पर वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया एवं पूछताछ पर उसके द्वारा उक्त गांजा  ओडिशा मलकानगिरी से जगदलपुर की ओर गांजा की तस्करी करना स्वीकार किया।

 संदेही सुखचंद बाघ उर्फ राजू का उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की परिधि में आने पर आरोपी सुखचंद बाघ उर्फ राजू के विरूद्ध थाना परपा में 20(बी) एन.डी.पी.एस.  एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपी के कब्जे से 11 किलोग्राम गांजा,  बाइक क्रमांक सी जी 08 जी  2124 एवं अन्य कागजात जब्त किया गया है। मामले में आरोपी सुखचंद बाघ उर्फ राजू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया है। जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 55,000/- रूपये आंकी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news