बस्तर

संगठन की सभी कार्यों को मिलकर काम करने की जरूरत-रूप सिंह
27-Jul-2022 4:13 PM
संगठन की सभी कार्यों को मिलकर काम करने की जरूरत-रूप सिंह

भाजपा नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक, कार्यकर्ताओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 27 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मे संपन्न हुई। सबसे पहले पार्टी नेताओं नेडॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया।उन्होंने पिछले 3 महीने मे किए गए कार्यों को विस्तार से बताया।

जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा  कि मंडल कार्यसमिति की बैठक बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसका एकमात्र उद्देश्य पार्टी के कार्यों की समीक्षा कर आगे की रणनीति बनानी होती है। संगठन की सभी कार्यों को मिलकर काम करने की जरूरत है। समय बहुत कम है। केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा  कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आजीवन सहयोग निधि पर आप गंभीर हो। आजीवन सहयोग निधि जल्द से जल्द पूरा करें। हर कार्यकर्ता को आजीवन सहयोग निधि देना है। केंद्र सरकार की योजनाओं को कांग्रेस सरकार अपने पाले में डालने का प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री आवास, हर घर में 24 घंटे पानी, उड़ान योजना  सभी केंद्र सरकार की देन है। शहर में जो डेंगू फैला है सिर्फ नगर निगम द्वारा गंदे पानी पिलाकर लोगों को बीमार कर रही है।

पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा  कि आजादी की अमृत महोत्सव पर प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा लगाना है। 11 तारीख से लेकर  13 तारीख तक हर वार्ड में तिरंगा झंडा लगाना है। हर बूथ पर  20 से 25 झंडे लगाने का संकल्प लेना है।

प्रभारी रामाश्रय सिंह ने कहा  कि मंडल कार्यसमिति की पार्टी की दिशा तय करती है, मंडल में पार्टी कैसे मजबूत हो, बूथ कैसे मजबूत हो, इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
कार्यक्रम के उपरांत 19 दिन चले आंदोलन मे जो कार्यकर्ता रात दिन अपना समय दिए थे, उनका सम्मान किया गया जिसमें आलेख राज तिवारी, पी लोकेश राव, राज पांडे, सूरज मिश्रा, धन सिंह नायक, अमर झा,भुवनेश ध्रुव रहें। कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा एवं आभार आशुतोष पॉल किया।

बैठक में मुख्य रूप से राजेंद्र बाजपेई,दीप्ति पांडेय, प्रकाश झा, अभय दीक्षित, ममता पोटाई, शशि नाथ पाठक, अतुल सिम्हा, गणेश काले, शैलेश श्रीवास्तव, रोशन सिसोदिया,गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, धन सिंह नायक,कृष्णा राय, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव,माहेश्वरी ठाकुर,ममता सिंह राणा,निर्मल पानीग्राही,योगेश ठाकुर, सतीश बाजपाई, संतोष बाजपाई, मंजुला ध्रुव,अमर झा, भुवनेश ध्रुव, श्वेता गुप्ता, धनमती प्रजापति, रीता वैश्य, राजेंद्री महाराणा, कमला सेठिया, अनीता सिंह,राज पांडे, योगेश पानी ग्राही, अनिमेष सिंह चौहान, सूरज मिश्रा, प्रेम यादव, सूरज केसरवानी, पी लोकेश राव, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, अतुल कौशल, उमेश वानखेड़े, पवन कुमार गुप्ता, मोहम्मद खलील खान, रितेश सोनी, किशोर महावर, विकास चांडक, सुरेश कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news