बस्तर

बच्चों की पढ़ाई के साथ ही प्रायोगिक शिक्षा पर दिया जोर
30-Jul-2022 9:24 PM
बच्चों की पढ़ाई के साथ ही प्रायोगिक शिक्षा पर दिया जोर

 

कलेक्टर ने किया स्वामी आत्मानंद विद्यालयों का निरीक्षण

जगदलपुर, 30 जुलाई। कलेक्टर चंदन कुमार ने शनिवार को जगदलपुर शहर के धरमपुरा के साथ ही नानगुर, बकावंड और भानपुरी में स्थापित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने इन विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किए जाने पर जोर दिया।

उन्होंने इसके साथ ही बच्चों को प्रायोगिक शिक्षा दिए जाने पर बल देते हुए कहा कि बच्चों को सभी प्रयोग नियमित रूप से सिखाए जाएं। उन्होंने ग्रंथालयों में सभी आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने इन विद्यालयों में आवश्यकता अनुसार मरम्मत के साथ ही साज सज्जा के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रोहित व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता  जीएस नेताम, अनुविभागीय अधिकारी राजीव बतरा सहित शिक्षा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
 
तुरेनार गौठान का निरीक्षण

कलेक्टर चंदन कुमार ने इसके साथ ही तुरेनार में संचालित गौठान का भी निरीक्षण किया और यहां संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने तूरेनार में डेयरी संचालन के लिए निर्मित रिक्त परिसर का उपयोग स्थानीय स्व सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से आजीविकामूलक कार्यों के लिए करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी डीपी साहू, उद्यानिकी विभाग के श्री कुशवाहा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गौतम पाटिल, मनरेगा के सहायक कार्यक्रम अधिकारी  पवन सिंह सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news