जान्जगीर-चाम्पा

भारत जोड़ो सह पदयात्रा, जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक
09-Oct-2022 2:26 PM
भारत जोड़ो सह पदयात्रा, जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

जांजगीर-चांपा 09 अक्टूबर ।    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कन्याकुमारी से कश्मीर तक महत्वाकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा संचालित है। जिसके समर्थन में संपूर्ण भारत में सह यात्रा करने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कांग्रेस जनों को हर विधानसभा के बूथ स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारण किया गया है। जिसकी रूपरेखा निर्धारण हेतु जिला कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक रखी गई। 

 जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी ने कहा कि भारत जोड़ो पदयात्रा के मुख्य संदेश देश में फैले धार्मिक ध्रुवीकरण, सार्वजनिक संस्थानों में व्यापारी विशेष का एकाधिकार, गरीब और अमीर के बीच बढ़ती खाई, प्रेम और सदभाव के प्रसार को लेकर गांव गांव गली गली जाने का प्रस्ताव किया गया है। जिसे सफल बनाना हम सबका दायित्व है।

 कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक संगठन ब्लॉक में यात्रा हेतु समन्वय समिति बनाया जाएगा। जिनका दायित्व होगा कि ब्लॉक अंतर्गत के नेताओं को जोडक़र यात्रा को सफल बनाना होगा। 

बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, प्रदेशाध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला विभाग शेशराज हरबंश, छाया विधायक जैजैपुर अनिल चंद्रा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रमेश पैगवार, इंजी रवि पाण्डेय, नपाध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, पुष्पेंद्र सिंह, भुनेश्वर केशरवानी, राइस किंग खूंटे, प्रिंस शर्मा, विपिन देवांगन, खेदू कंवर ने भी संबोधित किया। 

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी ने और आभार अजीत सिंह राणा ने किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष गण संतोष शर्मा, रविन्द्र शर्मा, नवल सिंह ठाकुर, नंद कुमार चंद्रा, कुशल कश्यप, कुसुमलता अजगल्ले, महेश्वर टंडन, सुनील साधवानी, खुलन सोनवानी, नागेंद्र गुप्ता, ऋषिकेश उपाध्याय, रामरा’य पाण्डेय, किशन सोनी, एड महारथी बघेल, उपकार सिंह ढिल्लों, राजेश अग्रवाल, ब्यास कश्यप, रविन्द्र द्विवेदी, सौरभ सिंह बाबा, कमलेश सिंह बाबा, मुस्कान परवीन, रामबिलास राठौर, ताम्रध्वज चंद्रा, गौतम चंद्रा, जे पी जायसवाल, भुवन लाल जांगड़े, महादेव पटेल, घासीराम चौहान, महेश्वर लदेर, अजय दिव्य, राकेश कहरा, हर्षवर्धन सिंह, संतोष यादव, गगन गुरुद्वान सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news