धमतरी

मगरलोड में भाजपा की बैठक
17-Oct-2022 7:33 PM
मगरलोड में भाजपा की बैठक

नगरी, 16 अक्टूबर। भाजपा मंडल मगरलोड के द्वारा आज संगठन के युवा मोर्चा महिला मोर्चा एवं मूल संगठन का बैठक आहूत किया गया जिसमें मुख्य रुप से सिहावा विधानसभा के प्रभारी बस्तर महाराज कमल चंद्र भंजदेव के 20 अक्टूबर के आगमन को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही मतदान केंद्र समीक्षा पत्रक को जल्द से जल्द भरकर जमा करने हेतु चर्चा किया गया । विधानसभा क्षेत्र के बिगड़ती  कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई, बैठक में महिला मोर्चा के 11 नवंबर को बिलासपुर में होने वाले महतारी हुंकार रैली के विषय में भी चर्चा हुआ। बैठक के पश्चात युवा मोर्चा के द्वारा भूपेश सरकार की गलत नीतियां भ्रष्टाचार बेरोजगारी और राज्य में बढ़ते हुए अपराध के विरोध में भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित मगरलोड मंडल के प्रभारी जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, मगरलोड मंडल अध्यक्ष विजय यदु, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिथिका बिश्वास, महामंत्री रामायण सिन्हा, महामंत्री एवन साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री हेमलता यादव, वरिष्ठ नेता भिखम सेन, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव, चित्रभानु, कविता यादव, टीकम साहू, अशोक साहू, नंदनी सिन्हा, दुर्गा साहू, झमित साहु, भानुप्रिया साहू, शांति साहू, रुकमणी साहू, लोकेश साहू, घनश्याम साहू एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news