राजनांदगांव

लिंक फेल : डाकघर के ग्राहक सप्ताहभर से परेशान
22-Oct-2022 2:20 PM
लिंक फेल : डाकघर के ग्राहक सप्ताहभर से परेशान

सर्वर डाउन से नहीं हो रहा है लेनदेन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 22 अक्टूबर।
लिंक फेल, सर्वर डाउन अब उपडाकघर अंबागढ़ चौकी की रोज की समस्या हो गई है। दीपावली पर्व के मौके में ब्लॉक मुख्यालय के डाकघर में सप्ताहभर से लिंक फेल व सर्वर डाउन होने की समस्या के चलते पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

पोस्ट ऑफिस से लेनदेन करने वाले त्यौहार के मौके पर अपना पैसा निकाल नहीं पा रहे हैं। जिससे ग्राहकों को निराश लौटना पड़ रहा है। अब उनके समक्ष यह समस्या खड़ी हो गई है कि पैसे के अभाव में वे कैसे पर्व मना पाएंगे।
उपडाकघर अंबागढ़ चौकी के उपभोक्ता जग्गुराम देवागंन, ममता सिन्हा, महेश यादव, साहिदा खान, गणेशी ठाकुर, लोकनाथ, मंशा सिन्हा ने बताया कि वे पिछले सप्ताहभर से परेशान हैं, क्योंकि वे पोस्ट ऑफिस में लिंक फेल व सर्वर डाउन की समस्या के चलते लेनदेन नहीं कर पा रहे हैं। ग्राहकों ने डाक सेवा विभाग के शीर्ष अधिकारियों से अंबागढ़ चौकी पोस्ट ऑफिस की व्यवस्था सुधारने तथा कर्मचारियों के रिक्त पदों को तत्काल भरे जाने की मांग की है। उपडाकघर के उसब पोस्ट मास्टर दिनेश कुमार ठाकुर ने बताया कि लिंक फेल होने के चलते लेनदेन में समस्या आ रही है।
शीर्ष कार्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई है। उन्होंने दुव्र्यवहार के आरोपों को खारिज किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news