कोण्डागांव

केंद्रीय विद्यालय में खेल स्पर्धा
22-Oct-2022 2:28 PM
केंद्रीय विद्यालय में खेल स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 22 अक्टूबर।
केंद्रीय विद्यालय में एक दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्राथमिक व माध्यमिक कक्षा के छात्र-छात्राओं ने 30, 50, 80, 100 व 200 मीटर दौड़ में भाग लिया। पहली व दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने चम्मच दौड़ में हिस्सा लिया। छठवीं व सातवीं के बालक बालिकाओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

बालक वर्ग से रमन तथा अशोका सदन ने प्रथम स्थान अर्जित किया द्वितीय स्थान शिवाजी व टैगोर सदन ने हासिल किया।
बालिका वर्ग में रमन सदन ने प्रथम और अशोका सदन ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। प्रतियोजित के विजेता छात्र छात्राओं को परितोषित देकर सम्मानित किया गया। जी आर जांगड़े प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय ने सभी प्रतिभागी बालक बालिकाओं को खेल भावना से खेल में हिस्सा लेने के लिए बधाई व शुभकामनाएं देकर उन्हें प्रोत्साहित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news