राजनांदगांव

सरकार किसान परिवारों की जरूरतों का रख रही ख्याल : छन्नी
22-Oct-2022 3:07 PM
सरकार किसान परिवारों की जरूरतों का रख रही ख्याल : छन्नी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अक्टूबर।
किसान सेवा सप्ताह के तहत कृषक हितग्राहियों का सम्मान किया जा रहा है। खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू ने छुरिया नगर के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में राशि आहरण करने पहुंचे किसानों का तिलक किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अकेला ऐसा राज्य है, जहां किसान को वास्तविक न्याय हासिल हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार उनकी मेहनत को पूरा सम्मान दे रही है। उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य मिल रहा है।

खुज्जी विधायक श्रीमती साहू बुधवार को छुरिया नगर स्थित सहकारी केंद्रीय बैंक पहुंची। यहां बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान राशि का आहरण करने आए हुए थे। उन्होंने किसानों का सम्मान करते उन्हें दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरकार किसान परिवारों की जरूरतों का ख्याल रख रही है। आगे त्यौहार है और अब इससे पहले ही किसानों के खाते में राशि अंतरित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में हर घर, हर गांव में पहले ही दिवाली ने दस्तक दे दी है। सभी जगह उत्सव सा माहौल है और हर चेहरे में मुस्कान है।

इस दौरान विधायक ने अलग-अलग ग्रामों से यहां पहुंचे किसानों से चर्चा भी की। उन्होंने मौजूदा खरीफ फसल और सिंचाई व्यवस्था पर बात की। किसानों ने उन्हें बताया कि इस बार अच्छी फसल हुई है। सरकार ने एक नवंबर से धान खरीदी शुरू कर और भी राहत पहुंचाई है। इससे हमें धान बेचने में और भी सहूलियत होगी। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, प्रवक्ता राहुल तिवारी, महिला ब्लाक अध्यक्ष चन्द्रिका वर्मा, टूम्मन पाल, राजू सिन्हा, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, पार्षद राधे ठाकुर, महानंद खोब्रागढ़े, भोला साहू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news