राजनांदगांव

अध्यक्ष देवांगन का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत
22-Oct-2022 3:09 PM
अध्यक्ष देवांगन का शहर कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अक्टूबर। 
छग खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरिश देवांगन बुधवार को शहर प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उनका कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकताओं ने भव्य स्वागत किया। श्री देवांगन दोपहर 2.30 बजे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सामने पहुंचे, जहां शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

शहर कांग्रेस महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि गिरीश देवांगन के पहुंचते ही कांग्रेसजनों द्वारा नारों के साथ पुष्पहार से स्वागत किया गया।
इसके बाद श्री देवांगन जिला सहकारी बैंक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लाभान्वित किसानों का तिलकर लगाकर व गमछा पहनाकर स्वागत किया। उक्त किसान न्याय योजना के तहत मिले राशि का आहरण करने पहुंचे थे।

इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष नवाज खान, छग युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, महापौर हेमा देशमुख, रूपेश दुबे, गोवर्धन देशमुख,  राजू खान,  फिरोज अंसारी, हनी ग्रेवाल,  झम्मन देवांगन,  रूबी गरचा,  आसिफ अली,  सूर्यकांत जैन,   हनी माखीजा,  मनीष गौतम,  मनीष साहू, हेमु सोनी, शकील रिजवी,  मुस्तफा जोया,  अरशद खान,  जगत चिन्टू शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news