राजनांदगांव

भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला
22-Oct-2022 3:16 PM
भाजयुमो ने फूंका सीएम का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 अक्टूबर।
प्रदेश भाजयुमो एवं जिला भाजयुमो के निर्देशानुसार  उत्तर एवं दक्षिण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल की विशेष मौजूदगी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय कॉलेज के पास मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के भ्रष्ठ अधिकारी-कर्मचारी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) राज्य के भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई कर रही है। भाजयुमो ने आरोप लगाया है कि यहां अधिकारी कर्मचारी मुख्यमंत्री के न सिर्फ संरक्षण में, बल्कि दबाव में छत्तीसगढ़ को लूटकर कांग्रेस लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

भाजयुमो मंडल अध्यक्षद्वय प्रखर श्रीवास्तव व सज्जन सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश भाजयुमो एवं जिला भाजयुमो के निर्देशानुसार उत्तर एवं दक्षिण मंडल के संयुक तत्वाधान मे भाजयुमो के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। राज्य के भष्ट अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री के संरक्षण में छत्तीसगढ़ को लूटने का काम कर रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी के एटीएम बने बैठे हुए है और जब इस पर ईडी कार्रवाई करती है तो मुख्यमंत्री के पेट मे दर्द होता है और वे ईडी की कार्रवाई को गलत ठहराते हैं।

इस दौरान जिला भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, नरेंद्र हंसा, गोलू गुप्ता, अशोकादित्य श्रीवास्तव,  रमेश सोनवानी , देवशीष झा,  जय शर्मा,  लक्ष्मीकांत साहू,  सय्यम शर्मा, कमलेश प्रजापति, साक्षी भाटिया,  जसमीत सिंह, प्रखर श्रीवास्तव,  सज्जन सिंह ठाकुर,   जैनम बैद,  कमलेश लहरे,  आदित्य पराते,  साहिल गोलछा,  अभिषेक पांडेय,  हिमांशु सोनवानी,  सुवितेश श्रीवास्तव,  सोमेश मानिकपुरी,  अभिषेक यदु ,  अंशुल श्रीवास्तव,  अमितेश झा,  रवि राजपूत,  कृष्णा निषाद,  रवि बंजारे,  संभव बैद,  अभिषेक सेन,  लोकेश यदु,  संस्कार झा,  विकास साहू,  राहुल यादव , रोहित सिन्हा,  प्रज्वल गुप्ता ,  आशीष सिन्हा,  भूपेश साहू,  सूरज सिंह राजपूत सहित अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news