जशपुर

गोवर्धन पूजा पर गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस
26-Oct-2022 6:32 PM
गोवर्धन पूजा पर गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस

खूटापानी गोठान में पत्थलगांव विधायक ने की पूजा-अर्चना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 26 अक्टूबर
। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया। पत्थलगांव विकासखंड के खुटापानी में विधायक रामपुकार सिंह शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य आरती सिंह, जनप्रतिनिधिगण सरपंच और विकासखंड अधिकारी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों, गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ-माता की पूजा की। उन्हें चारा खिलाया और जिले तथा प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

विधायक रामपुकार सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाया है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों में आजीविका गतिविधियों के जरिए लोगों को खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।  गौठानों में आजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news