जान्जगीर-चाम्पा

10 बीएलओ को नोटिस
28-Oct-2022 3:04 PM
10 बीएलओ को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जांजगीर-चांपा 28 अक्टूबर।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक करने हेतु विधानसभा 33 अकलतरा अंतर्गत कार्यरत बी.एल.ओ. को निर्देशित के बावजूद भी बी.एल.ओ. द्वारा 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।     एसडीएम (राजस्व) एवं निर्वा. रजि. अधिकारी अकलतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोचन सिंह राज, बी.एल.ओ. भाग संख्या 155, अकलतरा 3, मो. आदम कुरैशी, बी.एल.ओ. भाग संख्या 161 अकलतरा 9,  अमित कुमार धीवर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 162 अकलतरा 10, राजेन्द्र कुमार कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 163, अकलतरा - 11, कृष्णपाल सिंह, बी.एल.ओ. भाग संख्या 172 कल्याणपुर , दिनेश कुमार राज बी.एल.ओ. भाग संख्या 196 अमोरा, गणेश निर्मलकर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 197 आरसमेटा, सच्चिदानंद कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 199 सोनसरी, अमित कुमार माथुर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 200 सोनसरी -2 और रामशरण सिंगसर्वा, बी.एल.ओ. भाग संख्या 212 पकरिया को नोटिस जारी किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news