राजनांदगांव

गुरू ग्रंथ साहेब की निकली भव्य शोभायात्रा
07-Nov-2022 12:54 PM
गुरू ग्रंथ साहेब की निकली भव्य शोभायात्रा

शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत

राजनांदगांव, 7 नवंबर। सिख समाज के प्रथम गुरूनानकजी के प्रकश पर्व पर रविवार को सिख समाज द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें पंज-प्यारो की अगुवाई में गुरू ग्रंथ साहिब की शोभायात्रा निकाली गई।

गुरूद्वारा परिसर से निकली शोभायात्रा में कलाकारों ने बैंड-बाजे से अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। वहीं समाज की बहनों व बच्चों ने भी आत्मरक्षा के गुर का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने अखाड़ा खेलते भौंरा सहित कई करतब दिखाते शोभायात्रा को आकर्षक बनाया। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न मार्गों में भव्य स्वागत किया गया।

शोभायात्रा  मानव मंदिर चौक, सिनेमा लाईन, गंज लाईन, पुराना बस स्टैंड, जीई रोड, भगत सिंह चौक से होते हुए शाम को गुरूद्वारा साहेब पहुंचकर संपन्न हुई। गुरूद्वारा में भाई सुखमनदीप सिंह एवं जोगिंदर सिंह एवं जोगिंदर सिंह पटियाला वाले जत्थे का शबद कीर्तन हुआ। इसके बाद अरदास, सुखासन व गुरू का लंगर का आयोजन हुआ। इससे पूर्व शोभायात्रा का शहर के अलग-अलग  स्थानों में सामाजिकजनों के अलावा गैर सामाजिक लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

रविवार को पंज-प्यारो की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का सभी वर्ग के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। समाज की महिलाओं ने सफाई करते हुए पंज प्यारों पर फूलों की बारिश की। शहर के मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष एवं युवा वर्ग के सामाजिक लोग मौजूद थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news