सूरजपुर

अशोक सिंह कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य नियुक्त
12-Nov-2022 7:57 PM
अशोक सिंह कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य नियुक्त

बिश्रामपुर, 12 नवंबर। वीणा कन्या महाविद्यालय में अशोक सिंह ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया। 

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा से संबंधित विगत वर्षों से संचालित वीना कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य पद पर अतिथि व्याख्याता अशोक सिंह की नियुक्ति सरगुजा ज्ञानोदय एसोसिएशन के अध्यक्ष और वीणा कन्या महाविद्यालय बिश्रामपुर के संचालक विजय राज अग्रवाल द्वारा की गई है। नवनियुक्त प्राचार्य अशोक सिंह विगत 30 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।

श्री सिंह वर्ष 2012 से 2020 तक पं. रविशंकर त्रिपाठी शासकीय महाविद्यालय भैयाथान में अतिथि व्याख्याता के पद पर लगातार 10 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

इस दौरान संस्था के संचालक विजय राज अग्रवाल, दीपा प्रजापति, अनवर हुसैन, खुशबू साहू, मधु यादव सहित शैक्षणिक व कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे। उक्त महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाएं संचालित की जाती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news