सूरजपुर

सडक़-गोदाम निर्माण का भूमिपूजन
15-Nov-2022 7:37 PM
सडक़-गोदाम निर्माण का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
भैयाथान, 15 नवंबर।
विकासखंड अंतर्गत ग्राम बासापारा में स्कूल चौक से बिलारो तक 195.99 करोड़ की राशि से डेढ़ किमी सडक़ व शिवप्रसादनगर समिति में 25 लाख की लागत राशि बनने वाले गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन मुख्यातिथि भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह व जिला सचिव राजू गुप्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े ने कहा कि बासापारा से बिलारो तक सडक़ निर्माण कार्य 195.99 से बन रही इस सडक़ के बन जाने से यहां के रहवासी तथा आने जाने वालों को कम दूरी तय करना पड़ेगा।   उक्त सडक़ सूरजपुर व कोरिया जिले जो जोड़ती हंै।

 उन्होंने बताया कि क्षेत्र वासियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। यही कारण है कि मांग को ध्यान में रखते हुए डेढ़ किमी सडक़ निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई हंै। व शिवप्रसादनगर धान खरीदी केंद्र में गोदाम निर्माण कार्य का आधार शिला रखा गया हंै। जिससे आने वाले समय में धान खरीदी के लिए उयोग किया जाएगा। 

 सख्त लहजे में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को कहा कि धान खरीदी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। शिकायत मिलने पर सम्बंधित व्यक्ति कार्रवाई के लिए तैयार रहेगा। राजवाड़े ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा 15 वर्षों में कुछ नहीं की है। कांग्रेस की सरकार बनने पर धान खरीदी के लिए दर्जनों उपार्जन केंद्र खोले गए हैं तथा किसानों को राहत देने के लिए दो सहकारी बैंक भी खोले गए हैं। 
 सरकार द्वारा की जा रही तमाम कार्यो से भाजपा के पेट मे दर्द हो रही हंै। कार्यक्रम को सम्बोधित ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह व जिला सचिव राजू गुप्ता के द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन मदनेश्वर साहू ने किया।

इस दौरान जनपद सदस्य मंजू राजू गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा सारथी, नूर आलम, अनूप जनता, कृष्ण मुरारी साहू, जमशेद अंसारी, उमाशंकर साहू, पार्थ सिंह, सरपंच गंगा देवी, तहसीलदार ओपी सिंह, सचिव अर्जुन सिंह, अरविंदर साहू, रामसेवक साहू लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित काफी संख्या में स्थानीय नेता व ग्रामीण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news