सूरजपुर

श्रम आयोग के अध्यक्ष का स्वागत
17-Nov-2022 7:47 PM
श्रम आयोग के अध्यक्ष का स्वागत

भैयाथान, 17 नवंबर। ब्लॉक मुख्यालय में श्रम आयोग के अध्यक्ष शफी अहमद अपने एक दिवसीय प्रवास पर भटगांव विधानसभा के भैयाथान व ओडग़ी में पहुँच कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना। इस दौरान कोटेया,रजबहर चौक सहित कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

शफी अहमद बुधवार को कांग्रेस मीडिया प्रभारी आशीष प्रताप सिंह के निवास में पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्वागत उपरांत एक एक कर सभी कार्यकर्ताओं से उन्होंने मिलकर उनका हाल चाल जाना व कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह,अजय प्रताप सिंह,संतोष सारथी, राजू गुप्ता, मदनेश्वर साहू, कृष्ण मुरारी साहू, प्रणय सिंह, नीरज सिंह, आशीष प्रताप सिंह, निर्मल सिंह,मनोज गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, गोपाल अग्रवाल, इब्राहिम ताज, खलील अंसारी, संतोष गुप्ता, सजय यादव, दानी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news