सूरजपुर

मृत मिला नर दंतैल, विभाग को जानकारी नहीं
27-Nov-2022 8:03 PM
मृत मिला नर दंतैल, विभाग को जानकारी नहीं

आसपास मचाया था आतंक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
प्रतापपुर,27 नवंबर।
सूरजपुर  वन मंडल के वन परीक्षेत्र घुई ग्राम पकनी में रविवार को एक नर दंतैल (टस्कर) हाथी का शव मिला है।  सूचना मिलने के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। हाथी की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रदेश में एक साल के दौरान  लगभग दो दर्जन हाथियों  की मौत हो चुकी है। अफसरों का कहना है कि हाथी किस दल का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

हाथी की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। हर बार की तरह ग्रामीणों  से ही विभाग को हाथी के शव की जानकारी मिली। अफसरों का कहना है कि अंदरूनी क्षेत्र के चलते पता नहीं चला।

जानकारी के मुताबिक, घुई वन परिक्षेत्र के जजावल बीट के  ग्राम पकनी बस्ती के किनारे में नर हाथी का शव पड़े होने की सूचना वन विभाग को मिली थी। यह इलाका असनापारा व पकनी के बीच के जंगल के क्षेत्र का बताया जा रहा है। हाथी की उम्र करीब 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। हर बार की तरह चरवाहे से ही विभाग को हाथी के शव की जानकारी मिली। अफसरों का कहना है कि अंदरूनी क्षेत्र के चलते पता नहीं चला।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news