धमतरी

कलेक्टर ने सरकारी अंग्रेजी स्कूल का किया निरीक्षण, जेएनवी कुरूद की बैठक में हुए शामिल
17-Dec-2022 3:09 PM
कलेक्टर ने सरकारी अंग्रेजी स्कूल का किया निरीक्षण, जेएनवी कुरूद की बैठक में हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी,17 दिसंबर।
सरकारी अंग्रेजी स्कूल गोकुलपुर व चर्रा का कलेक्टर पीएस एल्मा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं देखी। गोकुलपुर स्कूल के पुराने व अनुपयोगिता भवन तोडऩे आरईएस के ईई को निर्देश दिया। साथ ही 4 अतिरिक्त कक्ष, गंदे पानी निकासी के लिए नाली, शौचालय निर्माण कराने डीईओ से कहा। कुरूद में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रबंधन एवं सलाहकार समिति की बैठक में शामिल हुए।

कलेक्टर शुक्रवार को सुबह 11 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे। विद्यालय प्रबंधन एवं सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। संस्था के प्राचार्य ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी ली। संस्था के प्राचार्य ने विद्यालय के लिए 3 अध्यापन कक्ष, छात्रा आवास के पास 100 मीटर बाउंड्री वॉल, खेल मैदान समतलीकरण, नाली मरम्मत कार्य एवं छात्रावास में निवासरत विद्यार्थियों के लिए राशन दुकान की दर से चावल उपलब्ध कराने की मांग की।

कलेक्टर ने समिति के सभी सदस्यों से चर्चा कर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देश किया, साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पालक प्रतिनिधियों को भी जरूरी सहयोग देने प्रेरित किया।
चर्रा में स्थित शासकीय उमावि गए। स्कूल का चयन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी के तौर पर हुआ है, जहां जरूरी संसाधनों एवं आधारभूत संरचनाओं को पूरा करने के उद्देश्य से कलेक्टर ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उनकी पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। स्कूल परिसर में शासकीय कृषि कॉलेज संचालित है। मार्च- 2023 तक कॉलेज का नए भवन तैयार होगा, जहां कॉलेज को शिफ्ट किया जाएगा। कलेक्टर ने भवन के खाली होने के बाद जल्द स्कूल के लिए निर्धारित मापदंड के अनुरूप अधोसंरचना तैयार करने के निर्देश डीईओ बृजेश बाजपेयी को दिए। प्राक्कलन ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता से कराने के लिए कहा है।

आरईएस तोड़ेगा स्कूल का भवन
गोकुलपुर वार्ड में संचालित सरकारी अंग्रेजी स्कूल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने और अनुपयोगी भवनों का डिस्मेंटल कर नए भवन के लिए कार्ययोजना बनाने कार्यपालन अभियंता आरईएस को दिए। उन्होंने पूरे स्कूल परिसर का निरीक्षण किया। अनुपयोगिता सामान की नीलामी के लिए जरूरी कार्रवाई करने संस्था की प्राचार्य को कहा। स्कूल परिसर में 4 अतिरिक्त कक्ष निर्माण, गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण तथा शौचालय की व्यवस्था के लिए संस्था प्रमुख ने मांग की।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान और नगर निगम की मद से काम कराने डीईओ को निर्देश दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news