धमतरी

कवियों की ऑनलाइन स्पर्धा में पप्पू को द्वितीय स्थान
17-Dec-2022 3:46 PM
कवियों की ऑनलाइन स्पर्धा में पप्पू को द्वितीय स्थान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 17 दिसंबर।
प्रदेश के सामाजिक संस्था वक्ता मंच की ओर से 121 रचनाकारों का सम्मान किया गया। इस अखिल भारतीय ऑनलाइन कविता लेखन स्पर्धा में 1100 से ऊपर देश विदेश के कवियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें हरख जैन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 

ज्ञात हो कि जुलाई में अखिल भारतीय हिंदी काव्य लेखन स्पर्धा रखा गया था जिसमें 1102 कवि लेखकों ने भाग लिया था। इसी में चयनित प्रदेश के 121 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रायपुर स्थित वृंदावन सभागृह में रखे गए पुरुस्कार वितरण समारोह अवसर पर काव्य पाठ भी किया गया। जिसमें प्रदेश भर के कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविशंकर विश्वविद्यालय कुलपति डॉ केशरीलाल वर्मा ने आव्हान किया कि हमारी दुनिया को बेहतर बनाने के लिए रचनाकार अपनी कलम चलाएं। अध्यक्षता डॉ. करुणा कुर्रे ने की। विशेष अतिथि अशोक अग्रवाल ने कहा कि रचनाकार में देश व समाज की दिशा और दशा बदलने की क्षमता होती है। 

वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि स्पर्धा का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भिलाई के गोविंद पाल को एवं उत्कृष्ट पुरस्कार रायपुर के रिक्की बिंदास को दिया गया। इस मौके पर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग,राजनांदगांव, मुंगेली, बसना, सराईपाली, राजिम, भखारा धमतरी, भाटापारा, कांकेर, जगदलपुर, सिमगा, नया रायपुर, चारामा, मंदिर हसौद, कसडोल, बालोद, कबीरधाम, खरियार रोड, जांजगीर, महासमुंद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, भिलाई, मगरलोड, खरोरा, खैरागढ़, मोहला, तखतपुर के साहित्यकार उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news