धमतरी

प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ ने जरुरतमंदों को बांटे कंबल
17-Dec-2022 3:51 PM
प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ ने जरुरतमंदों को बांटे कंबल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 17 दिसंबर।
गरीब, असहाय और जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने समाज सेवी मालकराम साहू के सौजन्य से अस्पताल में भर्ती मरीजों को कम्बल वितरण किया गया।   

शुक्रवार को सिविल हॉस्पिटल कुरुद में भर्ती मरीजों को कंबल भेंट करने पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व प्रदेश संग़ठन सचिव मालक राम साहू ने बताया कि युवा वर्ग ही समाज में नया बदलाव ला सकता है। राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष आनंद साहू, पवन साहू के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिलों में ठंड से बचने के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरण का मुहिम चलाया जा रहा है। जिसके तहत सिविल अस्पताल कुरुद में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरण किया जा रहा है। 

ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी समाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्री साहू ने अस्पताल में बेड, टेबल, आक्सीजन सहायक मशीन आदि भेंट कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। इस मौके पर कूरुद तहसील साहू संघ उपाध्यक्ष रमेशर साहू, प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष कामता साहू, रायपुर सम्भाग कार्यकारिणी अध्यक्ष कुलदीप गुरूपंच, सोमप्रकाश साहू, जिधन साहू ,भीखम साहू, नारायण साहू, पुष्पेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news