राजनांदगांव

सिन्हा समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 8 को
22-Dec-2022 3:22 PM
सिन्हा समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 8 को

राजनांदगांव, 22 दिसंबर। सिन्हा समाज युवा मंच राजनांदगांव के नेतृत्व में आगामी 8 जनवरी को सुबह 10 बजे से गौरव पथ स्थित आडिटोरियम हॉल राजनांदगांव में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन की अध्यक्षता नवनिर्वाचित शहर मंडल राजनांदगांव के मंडलेश्वर नाथूराम सिन्हा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

विशेष रूप से सम्मेलन में शहर मंडल के पूर्व मंडलेश्वर मोहन सिन्हा, पूर्व सचिव विजय सिन्हा, पूर्व कोषाध्यक्ष योगेश्वर सिन्हा, प्रदेश कार्य सदस्य संदीप सिन्हा, महिला अध्यक्ष अंजनी सिन्हा, मंडल सचिव सुनीता सिन्हा, कोषाध्यक्ष जयदीप सिन्हा उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन की तैयारी युवा मंच अध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा, हेमेंद्र सिन्हा, दीपक सिन्हा, दिनेश सिन्हा, महेश सिन्हा, लुकेश सिन्हा, आलोक नायक, अरविंद सिन्हा, रवि सिन्हा, देवेश सिन्हा, उमा शंकर सिन्हा, कमलेश सिन्हा, डोमेन्द्र सिन्हा द्वारा की जा रही है। परिचय सम्मेलन के दिन ही समाज के युवाओं के द्वारा रक्तदान भी किया जाएगा। उक्त जानकारी कोषाध्यक्ष जयदीप सिन्हा ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news