राजनांदगांव

कबड्डी संघ के पुन: अध्यक्ष बने चौधरी
04-Jan-2023 2:32 PM
कबड्डी संघ के पुन: अध्यक्ष बने चौधरी

राजनांदगांव, 4 जनवरी। राजनांदगांव जिला कबड्डी संघ का आमसभा एवं चुनाव गत् 31 दिसंबर को संपन्न किया गया। इस अवसर पर पिछले 40 वर्षों से अध्यक्ष पद को सुशोभित करने वाले अशोक चौधरी को पुन: 3 वर्षों के लिए अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।  इस अवसर पर उपाध्यक्ष पद पर गैंदाटोला के तुकाराम पेंद्रे को उपाध्यक्ष एवं सचिव पद पर डोंगरगढ़ के तुलसीराम मंडावी, सह-सचिव पद पर आरएल ताराम  डोंगरगांव एवं कोषाध्यक्ष पद पर चौथराम साहू इंदामरा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। ज्ञात हो कि अशोक चौधरी, डीडी साहू, ललित साहू, लखन कोराम, रोहित पडौदी के मार्गदर्शन एवं कोचिंग में राजनांदगांव जिला कबड्डी राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है ज्ञात हो कि  हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग इस वर्ष खेलो इंडिया में पात्रता हासिल की है। इससे पूर्व भी खेलों इंडिया में दुर्ग यूनिवर्सिटी खेल चुकी है। दुर्ग यूनिवर्सिटी के टीम में आठ खिलाड़ी राजनांदगांव के हैं। 
इसके अलावा बिलासपुर यूनिवर्सिटी भी खेलो इंडिया में चयनित हुई है। 

राष्ट्रीय स्तर पर ओपन कबड्डी में राजनांदगांव जिला की महिला खिलाडियो ने पिछली बार शानदार प्रदर्शन किया है। और अपने सभी मैचों मे पदक हासिल किया है। समस्त खिलाडिय़ों, पदाधिकारियों और कोच मैनेजर को कबड्डी संघ के समस्त सदस्य बधाई प्रेषित की है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news