दुर्ग

विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर यंग इंडिया रन का आयोजन
13-Jan-2023 2:27 PM
विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर यंग इंडिया रन का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 जनवरी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार दुर्ग जिला भाजपा द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर यंग इंडिया रन का आयोजन किया गया। मैराथन की शुरुआत से पहले सांईस कालेज प्रांगण में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण समस्त उपस्थित जनों द्वारा किया गया।

इसके पश्चात मैराथन दौड़ को जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा झंडी दिखाकर कर प्रारंभ किया गया। मैराथन दौड़ साइंस कॉलेज दुर्ग से प्रारंभ होकर मालवीय नगर, राजेन्द्र पार्क से होते हुए नानी नाना पार्क में पूर्ण हुई जहां प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं स्वामी विवेकानंद  के जीवनी पर सभा का आयोजन हुआ, जिसमें वहां उपस्थित वक्ताओं ने प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर, प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री उपकार चन्द्राकार, प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष रितेश मोहरे, प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक सिंह देव ने युवा मैराथन दौड़ को संबोधित किया।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि काफी अल्प आयु में इस संसार को अलविदा कहने वाले विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणा का कार्य करता है जिसे सीकर लोगों को आगे बढऩा चाहिए। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी मनोज शर्मा एवं आभार प्रदर्शन जितेंद्र साहू ने किया। कार्यक्रम में  प्रमुख रूप  से मनोज शर्मा, जीत हेमचन्द यादव, जितेंद्र साहू, संतोष सोनी, गजेन्द्र यादव,मदन बढ़ई, मुकेश बेलचंदन, अमर, अनूप सोनी, आदि युवाओं ने हिस्सा लिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news